Tuesday, 13 November 2012

ashthapna diwas par bishes

upload mukesh kumar
13.11.2012
स्थापना दिवस पर विशेष : आस : नई आभा के दर्शन की
मुकेश कुमार, समस्तीपुर : 14 नवंबर 12 के बाद मैं एकतालिसवें वर्ष में प्रवेश कर जाऊंगा। स्वभावत: मैं पिछले चालीस वर्ष का आदि से इति का महज आकार ही नहीं, उसका एक रुप भी हूं। विश्वास करें, दशकों बाद इस रुप में लावण्य भी हूं। मेरी दमक से अन्य जिलों की आंखें भी चौंधिया गई है। पहली बार विपदा, विग्रह, विखंडन और अपहरण के कानफोड़ू स्वर मद्धिम पड़े हैं। विचार के साथ विमर्श, व्यवस्था और विकास के समझ भरे बोल सुनाई दे रहे हैं। हां, कुछ विडंबनाएं (राजेन्द्र कृषि विवि को केन्द्रीय विवि का दर्जा नहीं मिलना, एक भी तकनीक संस्थान का विकसित नहीं होना) और विकार (गर्भाशय कांड, तिहरा हत्याकांड) भी है। पर अच्छी बात यह है कि सपनीले विकल्पों के बूते आम जन यहां विडंबनाओं को दूर करने खुद उतर पड़े हैं। इस कारण दोष भी छिपे नहीं रह सके, और 'तंत्र' भी उनके निवारण में लग गया। यह नजरिए का फर्क है। इससे पहले मुझे कभी इसका दर्शन नहीं हो पाया था। इसका एक बड़ा कारण यह रहा कि मेरी धरती पर बेतिया का एक नौजवान समाहर्ता बन कर आया, जो जिले की आकांक्षाओं में भागीदार बन रहा है। इस नाते काम करने, जिले की सूरत बदलने को वह लालायित है। इस स्थापना दिवस के पूर्व का काल इसकी ताईद करता है। यह शायद हमारे लोकतंत्र का चमत्कार है, या फिर नेतृत्व का। सूबे के मुखिया भी किसी न किसी बहाने मेरी धरती पर चार बार आए। यहां की समस्याओं को जाना। 'सरकार' के खुद पर और अंतत: जिलावासियों पर उसके भरोसे का ही परिणाम हुआ कि कई अनसुलझी गुत्थियां खुद भी खुद सुलझ गई। मेरा विश्लेषण बताता है यह आत्मविश्वास जिले के हर क्षेत्र में उभर रहा है। अतीत के अवशेषों को हटाकर नई इमारत की बुनियाद रखी जा रही है। जिले के 41 वें वर्षगांठ में यहां विभिन्न तकनीकी कॉलेज खुले, समाहरणालय की तरह अन्य कार्यालय भी चकाचक हो। मुख्य सड़क के बीच में हरे-भरे वृक्ष हों, 40 वें वर्ष की तरह ही अपराध पर अंकुश रहे। चीनी मिल प्रांगण में शीघ्र फूड प्रोसेसिंग यूनिट खुले, रुपौली में विद्युत थर्मल पावर खुले। वर्तमान जिस नई आभा से दीप्त है, वह और निखरे यही मेरी कामना है। स्वभावत: मैं 41 वें वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आत्मविश्वास से लवरेज हूं। भरोसेमंद नजर आ रही हूं।
अपेक्षाएं जो पूरी होनी है :
- जिले में पालीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज खुले
- पूसा कृषि विश्वविद्यालय को मिले केन्द्रीय विवि का दर्जा
- औद्योगिक इकाईयों का विकास हो
- जिले में बाहरी पूंजी निवेश हो
इनकी भी सुने
फोटो :12 एसएएम 14
रुपौली में होगा पहला
पूंजी निवेश : सांसद
उजियारपुर की सांसद अश्वमेघ देवी कहती हैं कि 42 वें स्थापना दिवस से पूर्व रुपौली में विद्युत क्षेत्र में पहला पूंजी निवेश होगा। इसके अलावा कई तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे।
फोटो :12 एसएएम 15
अप्रैल माह से शुरु होगा जूट
मिल प्रोसेसिंग यूनिट : सिन्हा
उद्योगपति एनसीपी सिन्हा भी स्वीकार करते हैं कि सचमुच बदलाव आया है। उन्हें यह भी आशा है कि आने वाला समय और भी उज्ज्वलकारी होगा। वे कहते हैं कि जुट प्रोसेसिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं एक माल 160 करोड़ की लागत से निर्मित होगा। उन्होंने संभावना जतायी कि 1 अप्रैल से इस दिशा में कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment